जापान का परमाणु-दूषित पानी लगातार छोड़ना बेहद गैर-जिम्मेदाराना : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने समुद्र में फुकुशिमा परमाणु-दूषित पानी के निर्वहन का आठवां बैच शुरू किया, जो 25 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है। इस बार लगभग 7,800 टन परमाणु-दूषित पानी छोड़ने की योजना है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि जापान द्वारा समुद्र में परमाणु-दूषित पानी छोड़ने के खिलाफ चीन के पक्ष में कोई बदलाव नहीं आया है। फुकुशिमा परमाणु-दूषित पानी को समुद्र में छोड़ना समस्त मानव जाति की स्वास्थ्य, वैश्विक समुद्री पर्यावरण और अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक हितों से संबंधित है, यह महज जापान का निजी मामला नहीं है।

जापान ने परमाणु-दूषित पानी को समुद्र में छोड़ने की सुरक्षा, शुद्धिकरण उपकरणों की दीर्घकालिक विश्वसनीयता और निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता, संभावित प्रदूषण के फैलाव के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं की उपेक्षा कर लगातार परमाणु-दूषित पानी को समुद्र में छोड़ा है, जिससे संभावित प्रदूषण का खतरा पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।

यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। चीन ने कई अवसरों पर जापान के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं और जापान के साथ संवाद किया है। चीन जापान से पड़ोसी देशों और अन्य हितधारकों की महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ एक स्वतंत्र और प्रभावी दीर्घकालिक अंतर्राष्ट्रीय निगरानी व्यवस्था स्थापित करने में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More