Jio Free Recharge: एक रिचार्ज Free दे रहा Jio, कहां मिलेगा ऑफर और कैसे करें क्लेम? तरीका जानें

Jio अपने चुनिंदा यूजर्स को एक के साथ एक फ्री रिचार्ज का ऑफर दे रहा है। इसका मतलब है कि आप सिर्फ एक बार रिचार्ज की कीमत में दो रिचार्ज का फायदा ले सकते हैं। यह ऑफर 28 दिन के दो प्लान के लिए उपलब्ध है. जिसमें 349 और 299 रुपये वाला प्लान शामिल है। अभी तक Jio की ओर से चुनिंदा ग्राहकों को एक के साथ एक फ्री रिचार्ज के लिए SMS के जरिए सूचित किया जा रहा था लेकिन अब ये ऑप्शन MyJio ऐप में भी उपलब्ध है और आप बहुत आसानी से फ्री रिचार्ज वाले ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
कैसे करें एक के साथ एक फ्री रिचार्ज?
एक के साथ एक फ्री रिचार्ज वाले ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको MyJio ऐप में अपने नंबर और OTP की मदद से लॉगइन करना होगा।
इसके बाद आपको ऐप के होम पेज पर सबसे ऊपर ही Free Recharge Offer वाला बैनर नजर आएगा।
इस पर क्लिक करते ही आपके सामने वे सभी नंबर दिखने लगेंगे, जिन पर रिचार्ज बकाया है।
आप दिखने वाले नंबरों पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं कि उनके लिए एक के साथ एक फ्री रिचार्ज वाला ऑफर दिख रहा है या नहीं।
अगर आपके नंबर के लिए एक के साथ एक फ्री रिचार्ज का ऑफर उपलब्ध होगा, तो आपको प्लान के ठीक ऊपर Buy One Get One Free लिखा नजर आएगा।
इसके बाद आप रिचार्ज करवाकर फ्री रिचार्ज का फायदा ले पाएंगे।
ध्यान रखने वाली बातें
ये ऑफर उन नंबरों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिन पर लंबे समय से कोई रिचार्ज नहीं कराया गया है।
एक के साथ एक फ्री रिचार्ज प्लान दो 28 दिन वाले प्लान के लिए ही उपलब्ध है।
ऐसे में 28 दिन के लिए रिचार्ज करवाने पर आपको 56 दिन का फायदा मिलेगा।
एक के साथ एक फ्री रिचार्ज का ऑफर 349 और 299 रुपये प्लान पर मिलेगा।
299 वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज का 1.5GB डेटा मिलेगा। वहीं 349 वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G के साथ रोज का 2GB 4G डेटा मिलेगा।
