यूक्रेन ने मार्शल लॉ की अवधि नवंबर तक बढ़ाई

कीव, 24 जुलाई (आईएएनएस)। सांसद यारोस्लाव जेलेजन्याक ने बताया कि यूक्रेन की संसद ने देश में मार्शल लॉ को 9 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

यारोस्लाव जेलेजन्याक ने मंगलवार को टेलीग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मार्शल लॉ की अवधि बढ़ाने का समर्थन 450 में से 339 सांसदों ने किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संसद ने जनसंख्या के सामान्य सैन्य लामबंदी को 90 दिनों के लिए बढ़ाने संबंधी एक अलग विधेयक को भी मंजूरी दे दी है, जिसकी समयसीमा 11 अगस्त को समाप्त हो रही है।

रूस के साथ युद्ध के मद्देनजर यूक्रेनी संसद ने फरवरी 2022 में मार्शल लॉ लागू किया था और लामबंदी की घोषणा की थी।

आपको बता दें, हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अदालत द्वारा दोषी करार दिये जा चुके कुछ सजायाफ्ता अपराधियों को देश के सशस्त्र बलों में शामिल होने की अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए थे।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हस्ताक्षरित कानून कुछ श्रेणियों के दोषियों को मार्शल लॉ के दौरान एक अनुबंध के तहत सैन्य सेवा के लिए भर्ती करने की अनुमति दी है। इस कानून 8 मई 2024 को संसद ने पारित किया था।

–आईएएनएस

एफजेड/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More