कोलोराडो के स्टेट पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

लॉस एंजिल्स, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के कोलोराडो राज्य के एक पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। कोलोराडो के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

कोलोराडो पार्क एंड वाइल्डलाइफ ने बताया कि यह घटना पुएब्लो काउंटी में लेक पुएब्लो स्टेट पार्क के सेलबोर्ड बीच क्षेत्र में आधी रात के बाद हुई। कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान गोलीबारी हुई।

कोलोराडो पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ़ को स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह फोन पर मदद के लिए कॉल आई, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के अनुसार पुलिस अधिकारियों को दो लोग मृत मिले।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली चलाने वाला शख्स घटनास्थल से भाग गया। पुएब्लो काउंटी की पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और मौत का कारण जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेक पुएब्लो के पार्क मैनेजर जो स्टैडटरमैन ने कहा, “हमारा मानना है कि इस समय पार्क में आए लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।”

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पार्क, इसका कंपाउंड खुला रहेगा, लेकिन चल रही जांच के कारण सेलबोर्ड बीच और इसके आसपास का क्षेत्र अनिश्चित काल तक बंद रहेगा।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More