Russia Space Station: रूस 2033 तक स्वतंत्र अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा, पहला मॉड्यूल 2027 में लॉन्च होगा

मास्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस और पश्चिमी देश एक-दूसरे के जबरदस्‍त विरोध में हैं। इसका असर अन्‍य क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन जिसमें अमेरिका और रूस दोनों भागीदार हैं, अब उनकी राहें अलग हो चुकी हैं। रूस अगले कुछ साल में इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन  के कामकाज से हट जाएगा। उसने अपने अलग स्‍टेशन की तैयारी शुरू कर दी है, जिसका डिटेल्‍ड रोडमैप सामने आया है। उम्‍मीद है कि रूसी स्‍पेस स्‍टेशन के शुरुआती मॉड्यूल अगले तीन साल में लॉन्‍च हो जाएंगे। रूस के स्‍पेस स्‍टेशन की एक अहम कड़ी उसका अंगारा ए5 रॉकेट भी है। माना जा रहा है कि यही रॉकेट स्‍पेस स्‍टेशन के मॉड्यूलों को लेकर जाएगा। यह रॉकेट काफी हद तक सफल रहा है, लेकिन अभी तक इसकी सिर्फ टेस्टिंग ही हुई है।

brfth
रूस X-आकार के पहले मॉड्यूल को साल 2027 तक लॉन्‍च कर सकता है। (foto credit: space.com/getty)

 

रूसी न्‍यूज एजेंसी TASS के हवाले से स्‍पेसडॉटकॉम ने लिखा है कि 2 जुलाई को रूस की स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने अपनी प्‍लानिंग के बारे में बताया। वह रूसी ऑर्बिटल सर्विस स्टेशन (ROSS) नाम के स्‍पेस स्‍टेशन पर काम कर रही है। 

संक्षेप में

स्वीकृत कार्यक्रम में पहले अनुसंधान और ऊर्जा मॉड्यूल के लॉन्च की रूपरेखा दी गई है

इसके बाद सार्वभौमिक नोडल, गेटवे और बेसलाइन मॉड्यूल की तैनाती की जाएगी

इसके बाद परियोजना 2031 से 2033 तक अपने दूसरे चरण में प्रवेश करेगी

रिपोर्ट के अनुसार, रूस X-आकार के पहले मॉड्यूल को साल 2027 तक लॉन्‍च कर सकता है। यह एक रिसर्च और पावर नोड होगा। इसी तरह से 2030 तक और चार मॉड्यूल लॉन्‍च किए जाएंगे। फ‍िर 2033 तक उनमें दो प्रमुख मॉड्यूलों को जोड़ा जाएगा। रोस्‍कोस्‍मोस की प्‍लानिंग है कि साल 2028 में स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का पहला दल भेज दिया जाए। यह भी सुझाव है कि स्‍पेस स्‍टेशन को बिना क्रू के ऑपरेट किया जाए। 

vrgtr
(फोटो: रॉयटर्स)

 

अनुमानित लागत लगभग 7 अरब अमेरिकी डॉलर है। 

रिपोर्ट के अनुसार, रूस का स्‍पेस स्‍टेशन भी उसी ऊंचाई पर काम करेगा, जिस ऊंचाई पर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन मौजूद है। यह पृथ्‍वी से 400 किलोमीटर ऊपर है। रूसी स्‍पेस एजेंसी का मानना है कि यह जगह पृथ्‍वी की पूरी सतह को टटोलने के लिए फायदेमंद है। रूस के स्‍पेस स्‍टेशन की अनुमानित लागत लगभग 7 अरब अमेरिकी डॉलर है।  

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More