अमेरिका के कैलिफोर्निया में भीषण सड़क हादसा, एक पुलिस अधिकारी समेत दो की मौत

लॉस एंजिल्स, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

घटना कैलिफोर्निया के सैन डिएगो की है। सैन डिएगो पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के क्लेयरमोंट मेसा बुलेवार्ड और डोलिवा ड्राइव के चौराहे पर दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे ये हादसा घटित हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई और एक अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सैन डिएगो पुलिस विभाग के प्रमुख स्कॉट वाहल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, “पुलिस अधिकारियों ने तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, उसने गाड़ी नहीं रोकी।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पुलिस की एक कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे अधिकारी और एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिस अधिकारी की हादसे में मौत हुई है। उसका नाम ऑस्टिन बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी जैच मार्टिनेज शार्प घायल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल टीम करेगी। सैन डिएगो पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अधिकारियों के परिवारों की मदद के लिए एक डोनेशन कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत मिलने वाले पैसे पुलिस अधिकारियों के परिवार को दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

एफएम/एएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More