ली छ्यांग ने नए फ्रांसीसी प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा

बीजिंग, 15 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने मिशेल बार्नियर को फोन कर उन्हें फ्रांस का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन-फ्रांस संबंधों का विशेष ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व है। इस वर्ष चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मई में सफलतापूर्वक फ्रांस की यात्रा की और दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने गहन रणनीतिक संचार किया और नई स्थिति के तहत चीन-फ्रांस संबंधों के विकास का खाका खींचा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दुनिया में गहरा परिवर्तन हो रहा है और चीन-फ्रांस सहयोग का सकारात्मक महत्व और भी अधिक महत्वपूर्ण है। मैं प्रधानमंत्री के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा संपन्न सहमति को लागू करना, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहता हूं, ताकि नए युग में आपसी विश्वास, स्थिरता, अखंडता, नवाचार और जिम्मेदारी वाले चीन-फ्रांस संबंध के निर्माण में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More