कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद के लिए गवर्नर टिम वाल्ज को चुना

वाशिंगटन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति की उम्मीदवार कमला हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को अपना रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है।

60 वर्षीय वाल्ज एक पूर्व स्कूल शिक्षक, एक सैन्य दिग्गज, प्रतिनिधि सभा के सदस्य और दो बार गवर्नर रह चुके हैं।

उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथी सीनेटर जेडी वेंस और उनके अभियान और उनके विचारों का वर्णन करने के लिए कहा था “अजीब”। इस शब्द को हैरिस अभियान और उनके सहयोगियों ने तुरंत अपना लिया।

सोमवार रात को फिलाडेल्फिया में एक चुनावी रैली में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का आधिकारिक नामांकन हासिल करने वाल्ज पहली बार हैरिस के साथ दिखेंगे। वे उनके साथ राज्यों के दौरे पर जाएंगे।

कमला हैरिस 20 जनवरी, 2021 को अमेरिका की पहली उपराष्ट्रपति बनी थी। उनसे पहले कोई भी महिला इस पद तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि, 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी थी। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कमला का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया में भारतीय और जमैकन मूल के माता-पिता के घर में हुआ था। कमला हैरिस की मां श्यामा गोपालन भारतीय मूल की थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस का नाता जमैका से था। कमला हैरिस के लिए बचपन अच्छा नहीं बीता।

वह जब सात साल की थीं तो उनके माता-पिता अलग हो गए। उनकी मां श्यामला गोपालन ने ही कमला और उनकी बहन की देखरेख की। उन्होंने अपनी मां के जीवन से काफी कुछ सीखा। बचपन के दिनों में अपनी मां के साथ हिंदू मंदिर जाती थीं। इस दौरान उनका भारत भी आना-जाना लगा रहा। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की।

कमला हैरिस ने साल 2014 में वकील डगलस एम्पहॉफ से शादी की। उनके पति यहूदी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के 235 वर्ष के इतिहास में कमला हैरिस को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More