तुर्की पुलिस ने 27 संदिग्ध आईएस सदस्यों को हिरासत में लिया

अंकारा, 10 सितंबर (आईएएनएस)। तुर्की पुलिस ने 13 प्रांतों में अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के 27 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी मंगलवार को सरकारी प्रसारक ने दी।

सरकारी टीआरटी के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि पश्चिमी इजमिर प्रांत के मुख्य अभियोजक ने आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए आईएस समूह के खिलाफ शुरू की गई जांच के तहत 30 संदिग्धों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

प्रसारक ने बताया कि अंकारा, साकार्या, कोकेली, इस्तांबुल और कोन्या सहित 13 प्रांतों में एक साथ की गई छापेमारी में कुल 27 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस तीन और संदिग्धों की तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि तुर्की सरकार ने 2013 में आईएस को आतंकवादी संगठन घोषित किया था और तुर्की पुलिस देश भर में इसके सदस्यों के खिलाफ नियमित रूप से आतंकवाद-रोधी अभियान चलाती रही है।

–आईएएनएस

आरके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More