चीनी पैरा ओलंपिक खेल प्रतिनिधिमंडल की तैयारियां पूरी

बीजिंग, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस पैरा ओलंपिक के खेल गांव में 24 अगस्त को मीडिया ओपन दिवस था। उस दिन चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के संबंधित कार्यकर्ताओं ने चीनी मीडिया के साथ बातचीत की। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के मुख्यालय के कर्मचारी च्यांग छंगलिन ने बताया कि कुल 19 चीनी टीमें पैरिस पैरा ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी। अब तक 18 टीमें खेल गांव में प्रवेश कर चुकी हैं और कैनोइंग टीम बाद में आएगी।

उन्होंने कहा कि हाल के कुछ दिन विभिन्न टीमों की तैयारियों की स्थिति अच्छी है और संबंधित उपकरणों को अंतर्राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक समिति की पुष्टि मिली है।

चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के मुख्यालय के ग्रुप के जिम्मेदार व्यक्ति मा लीथाओ ने बताया कि आने वाले कुछ दिन में चतुर्मुखी ग्रुप विभिन्न टीमों के अभ्यास के लिए समुचित प्रंबध करेगा और डोपिंग के विरोध संबंधी कार्य को बखूबी अंजाम देगा। इसके साथ उद्घाटन समारोह में भाग लेने की योजना बनायी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पैरा ओलंपिक और ओलंपिक में सबसे बड़ा अंतर है कि पैरा ओलंपिक के खिलाड़ियों की विकलांग स्थिति होती है, इसलिए तैयारी और प्रतियोगिता में सबसे अहम बात खिलाड़ियों की शारीरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के चिकित्सा ग्रुप में 23 सदस्य हैं। वे सब खेल अस्पताल और बड़े अस्पतालों से आये हैं।

पेरिस पैरा ओलंपिक खेल 28 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित होंगे। इसमें 22 खेलों के 549 इवेंटों की स्पर्द्धा होगी। चीनी खेल प्रतिनिधि मंडल के 284 खिलाड़ी 19 खेलों के 302 इवेंटों में भाग लेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More