नेपाल प्लेन क्रैश: काठमांडू के एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला विमान, 18 लोगों की मौत

नेपाल:। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था, प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन सूर्या एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सूर्या एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे।
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया।
PHOTOS: Rescue operation underway after Saurya Airlines crashhttps://t.co/KLtK4uHhzj pic.twitter.com/e9XiwmEwGI
— The Kathmandu Post (@kathmandupost) July 24, 2024
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।
चश्मदीद बोले-
टेकऑफ करते ही झटका लगा, फिर क्रैश हो गया
घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने काठमांडू पोस्ट से बात करते हुए कहा, “प्लेन रनवे के दक्षिणी छोर से टेकऑफ कर रहा था। अचानक से इसमें झटका लगा और यह रनवे पर फिसल गया। इसका विंग जमीन से टकराया और विमान में आग लग गई।
हादसे के बाद सूर्या एयरलाइंस से पैसेंजर्स की लिस्ट जारी की है…

