ईरान के संभावित हमले का जवाब देने को अमेरिका के साथ इजराइल तैयार : सेना प्रमुख

 

जेरूसलम : इजराइल के सैन्य प्रमुख हरजी हलेवी ने कहा है कि ईरान के संभावित हमले का जवाब देने के लिए उनकी सेना यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के साथ तैयार है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क में ईरान के दूतावास पर इजराइली हवाई हमले के बाद ईरान के संभावित हमले को देखते हुए इजराइल हाई अलर्ट पर है। इजराइल के हमले में सात वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे गए थे। सेना द्वारा जारी तस्वीरों में सेंटकॉम कमांडर जनरल माइकल एरिक कुरिला को शुक्रवार को हलेवी और इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के वरिष्ठ कमांडरों के साथ तेल अवीव में एक बैठक में भाग लेते हुए दिखाया गया है।

हलेवी ने शुक्रवार को कहा, “आईडीएफ किसी भी हमले के खिलाफ मजबूती से तैयार है। ” उन्होंने कहा कि सेना “अमेरिकी सशस्त्र बलों के साथ मिलकर संभावित हमले से निपटने के लिए लगातार तैयारी कर रही है। “एक प्रेस वार्ता में, आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। हगारी ने कहा कि उनकी सेना हाई अलर्ट पर है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More