रूस में जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

मास्को, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की एक जेल में कैदियों द्वारा जेल स्टाफ को बंधक बनाने की घटना में सुरक्षा कर्मियों ने चार कैदियों की मार गिराया है। हालांकि इस घटना में बंधक 12 लोगों में से चार जेल स्टाफ कर्मचारियों की भी मौत हो गई। रूसी संघीय दंड सेवा (एफएसआईएन) के एक बयान में यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक रूस की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक आईके-19 में चार कैदियों ने आठ कर्मचारियों और चार अन्य कैदियों सहित कुल 12 लोगों को बंधक बना लिया था।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “अपराधियों ने चार कर्मचारियों चाकू से कई बार वार किया, इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हमले में चार अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं, जिहें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद अस्पताल में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या चार हो गई।

इसके बाद जेल कर्मचारियों और रूसी नेशन सिक्योरिटी गार्ड्स ने एक विशेष अभियान चलाकर चारों अपराधियों को मार गिराया।

रूसी जांच समिति ने इस पूरी घटना में आपराधिक मामले के तहत जांच शुरू कर दी है।

-आईएएनएस

पीएसएम/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More