इजराइल: फिलिस्तीनी हमलावर ने तीन लोगों पर चाकू से किया हमला, दो की मौत

इजराइल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इजराइल में रविवार को फिलिस्तीनी हमलावर ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हमलावर को मौत के घाट उतार दिया।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हमलावर को खत्म करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की।

इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भी हमले की निंदा की और कहा कि हमले में मारे गए लोगों को लेकर दुखी हूं। “मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

हमले को घृणात्मक आतंकवादी घटना करार देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी धरती पर स्वतंत्र रूप से रह रहे निर्दोष इजराइली नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। दुनिया आंखें बंद नहीं सकती है, क्योंकि हमारे दुश्मन हम पर लगातार हमले कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “मैंने आतंक के खतरे को खत्म करने के लिए आईडीएफ और सुरक्षाबलों को अपना समर्थन दिया है। हम हार नहीं मानेंगे, हम अपने दृढ़ संकल्प से नहीं लड़खड़ाएंगे। हम अपने उद्देश्य के औचित्य में विश्वास करना जारी रखेंगे और अपने लोगों की रक्षा के लिए अथक प्रयास करेंगे।

बता दें कि इजराइल के होलोन शहर में रविवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया। एक फिलिस्तीनी हमलावर ने इजराइली महिला समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

–आईएएनएस

एसएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More