चीन के विदेशी व्यापार में इजाफा

बीजिंग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राजकीय कस्टम ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली छमाही में चीन में माल व्यापार का आयात-निर्यात पिछले साल की इसी अवधि से 6.1 प्रतिशत अधिक है। इस तरह व्यापार के पैमाने का एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ।

चीनी राजकीय कस्टम ब्यूरो ने शुक्रवार को कहा कि इस साल की पहली छमाही में चीन में माल व्यापार का आयात-निर्यात 211 खरब 70 अरब युआन रहा। इसमें निर्यात 121 खरब 30 अरब युआन और आयात 90 खरब 40 अरब युआन रहा, जिसमें क्रमशः 6.9 प्रतिशत और 5.2 प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ।

व्यापार का अनुकूल संतुलन 30 खरब 90 अरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 12 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली छमाही में चीन का आयात-निर्यात पैमाना इसी अवधि के दौरान इतिहास में पहली बार 210 खरब युआन से अधिक रहा। आयात-निर्यात की वृद्धि दर लगातार बढ़ी और विदेशी व्यापार का बेहतर दिशा में बढ़ने का रूझान जारी रहा।

पहली छमाही में चीन में सामान्य व्यापार का आयात-निर्यात 137 खरब 60 अरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत है। विदेशी व्यापार के कुल मूल्य में इसका अनुपात 65 फीसदी रहा। वहीं, प्रसंस्करण व्यापार का आयात-निर्यात 36 खरब 60 अरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 2.1 प्रतिशत है और विदेशी व्यापार के कुल मूल्य में इसका अनुपात 17.3 फीसदी रहा।

पहली छमाही में चीन और आसियान के बीच व्यापार 33 खरब 60 अरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ चीन का व्यापार क्रमशः 22 खरब 90 अरब युआन और 11 खरब 30 अरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर क्रमशः 2.9 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत है। चीन और ‘बेल्ट एंड रोड’ से जुड़े देशों के बीच आयात-निर्यात 100 खरब 30 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 7.2 फीसदी अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More