चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पूर्ण नई ऊर्जा उद्योग श्रृंखला बनाई

बीजिंग, 15 अगस्त (आईएएनएस)। चीन में 15 अगस्त को ‘राष्ट्रीय पारिस्थितिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘आर्थिक और सामाजिक विकास के व्यापक हरित परिवर्तन को गति देना’ है।

मुख्य गतिविधि दक्षिण-पूर्वी चीन के फ़ूच्येन प्रांत के सानमिंग शहर में आयोजित की गई, और व्यापक हरित परिवर्तन के महत्वपूर्ण परिणामों की एक श्रृंखला को मौके पर ही जारी किया गया।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के संबंधित प्रभारी के अनुसार, चीन वैश्विक स्तर पर ऊर्जा तीव्रता में सबसे तेज़ कमी वाले देशों में से एक है।

’14वीं पंचवर्षीय योजना’ (2021-2025) के पहले तीन वर्षों में, कच्चे माल और गैर-जीवाश्म ऊर्जा खपत को छोड़कर, राष्ट्रीय ऊर्जा खपत तीव्रता में संचयी रूप से लगभग 7.3 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही, चीन की अक्षय ऊर्जा स्थापित क्षमता दुनिया में सबसे बड़ी है और इसकी सबसे तेज़ विकास दर है। अब तक, चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पूर्ण नई ऊर्जा उद्योग श्रृंखला बनाई है।

चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के उप निदेशक चाओ छनशिन ने कहा कि चीन में फोटोवोल्टिक मॉड्यूल का उत्पादन लगातार 16 वर्षों से दुनिया में पहले स्थान पर है, जो दुनिया के 70 प्रतिशत फोटोवोल्टिक मॉड्यूल और 60 प्रतिशत पवन ऊर्जा उपकरण प्रदान करता है।

2024 की पहली छमाही में, देश में नए ऊर्जा वाहनों की बाजार में प्रवेश दर 35.2 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में पहले स्थान पर रही।

यह ध्यान देने योग्य है कि ‘राष्ट्रीय पारिस्थितिक दिवस-2024’ की मुख्य गतिविधियों में पारिस्थितिक सभ्यता की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर लॉन्च सम्मेलन, पारिस्थितिक सभ्यता निर्माण पर एक सैद्धांतिक संगोष्ठी और अनुभव विनिमय बैठक, पहली राष्ट्रीय पारिस्थितिक उत्पाद अनुशंसा प्रदर्शनी आदि शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More