चीन : राष्ट्रीय आम सार्वजनिक बजट राजस्व पहले पांच महीनों में 9,691.2 अरब युआन रहा

बीजिंग, 24 जून (आईएएनएस)। चीनी वित्त मंत्रालय से सोमवार को जारी आंकडों के अनुसार, पहले पांच महीनों में राष्ट्रीय आम सार्वजनिक बजट राजस्व 9,691.2 अरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 2.8% की कमी है।

केंद्र और स्थानीय सरकारों को देखते हुए, पहले पांच महीनों में केंद्रीय आम सार्वजनिक बजट राजस्व 4,277.8 अरब युआन रहा, जो साल-दर- साल 6.7% की कमी है।

स्थानीय आम सार्वजनिक बजट राजस्व 5,413.4 अरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 0.5% की वृद्धि है। राजकोषीय व्यय के संदर्भ में पहले पांच महीनों में राष्ट्रीय आम सार्वजनिक बजट व्यय 10,835.9 अरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 3.4% की वृद्धि है।

केंद्रीय आम सार्वजनिक बजट व्यय 1,442.9 अरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 10.2% की वृद्धि है, स्थानीय आम सार्वजनिक बजट व्यय 9,393 अरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 2.4% की वृद्धि है।

राष्ट्रीय सरकारी निधि बजट राजस्व और व्यय के संदर्भ में पहले पांच महीनों में राष्ट्रीय सरकारी निधि बजट राजस्व 1,663.8 अरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 10.8% की कमी है, राष्ट्रीय सरकारी निधि बजट व्यय 2,770.4 अरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 19.3% की कमी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More