‘चीन-अफ्रीका सहयोग फोरम-2024’ का शिखर सम्मेलन 4 सितंबर को आयोजित होगा

बीजिंग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय की मंगलवार को आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के संबंधित प्रभारी ने कहा कि ‘चीन-अफ्रीका सहयोग फोरम-2024’ का शिखर सम्मेलन 4 से 6 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा।

हाल के कई वर्षों में चीन-अफ्रीका व्यावहारिक सहयोग के फलदायी परिणाम मिले हैं। इसने चीनी और अफ्रीकी लोगों की भलाई को प्रभावी ढंग से बढ़ाया है। ‘चीन-अफ्रीका सहयोग विजन-2035’ की पहली तीन-वर्षीय योजना के रूप में, चीन और अफ्रीका ने संयुक्त रूप से 2021 से “नौ परियोजनाओं” को लागू किया है।

तीन वर्षों में, चीन व अफ्रीका के बीच निवेश और व्यापार सहयोग लगातार स्थिरता के साथ विकसित हुआ है। चीन ने अफ्रीका की कृषि आधुनिकीकरण प्रक्रिया को मजबूत समर्थन देने के लिए 500 से अधिक कृषि विशेषज्ञों को अफ्रीका में भेजा है और लगभग 9,000 कृषि प्रतिभाओं को प्रशिक्षित किया है।

सहायक वाणिज्य मंत्री थांग वेनहोंग के अनुसार चीन लगातार 15 वर्षों से अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना हुआ है। हरित विकास, डिजिटल नवाचार और अन्य परियोजनाओं से प्रेरित होकर, चीनी कंपनियों ने अफ्रीका में बड़ी संख्या में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं लागू की हैं। अफ़्रीका को लिथियम बैटरी और फोटोवोल्टिक उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More