छठा विश्व बौद्ध मंच अक्तूबर में चीन के निंग पो में आयोजित होगा

बीजिंग, 31 अगस्त (आईएएनएस)। छठा विश्व बौद्ध मंच इस अक्तूबर के मध्य में पूर्वी चीन के निंग पो शहर में आयोजित होगा। विश्व के करीब 70 देशों व क्षेत्रों के बौद्ध जगत के प्रतिनिधि, अध्ययनकर्ता और विशेष मेहमान निमंत्रण पर इसमें भाग लेंगे।

यह मंच चीनी बौद्ध धर्म संघ और चीनी धार्मिक संस्कृति आदान प्रदान एसोसिएशन द्वारा आयोजित होगा।

इस मंच का मुख्य विषय सहअस्तित्व के लिए हाथों से हाथ मिलाना है। इस मंच में उद्घाटन समारोह, समापन समारोह, मुख्य मंच, सात उप मंच, प्रार्थना धार्मिक समारोह और आदि कार्यक्रम होंगे। इस मंच में बौद्ध धर्म के समावेश की बुद्धि, धार्मिक परंपरा के संरक्षण, ग्रंथों के संग्रहण, सामाजिक जिम्मेदारी जैसे व्यापक विषयों पर विचार विमर्श होगा।

चीनी बौद्ध धर्म संघ के अध्यक्ष येनच्युए ने बताया कि इस मंच के मुख्य विषय ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति बौद्ध जगत की समानता और अभिलाषा जाहिर की है। विश्व की शांति, विकास और समृद्धि न सिर्फ बौद्ध जगत, बल्कि समग्र मानवता की समान इच्छा है।

विश्व बौद्ध मंच हर तीन साल में आयोजित होता है। वह चीन द्वारा आयोजित सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धर्म जगत का बहुपक्षीय संवाद तंत्र है।

(साभार–चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More