यूनेस्को ने नव जीवमंडल संरक्षण क्षेत्रों को मंजूरी दी

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। मोरक्को के अगादिर में आयोजित हो रहे मनुष्य और जीवमंडल कार्यक्रम के लिए यूनेस्को अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद के 36वें सम्मेलन में 11 जीवमंडल संरक्षण क्षेत्रों को मंजूरी दी गई। फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित यूनेस्को ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी घोषणा की।

बताया जाता है कि नवनामित जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र 11 देशों में स्थित है। बेल्जियम और गाम्बिया पहली बार चुने गए हैं और दो संरक्षण क्षेत्र ट्रांसबाउंड्री बायोस्फीयर रिजर्व हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार नवनामित जीवमंडल संरक्षण क्षेत्रों में बेल्जियम और नीदरलैंड में केम्पेन-ब्रुक ट्रांसबाउंड्री बायोस्फीयर रिजर्व, स्पेन में अरन वैली बायोस्फीयर रिजर्व, इटली और स्लोवेनिया में जूलियन आल्प्स का ट्रांसबाउंड्री बायोस्फीयर रिजर्व और गाम्बिया में न्युमी बायोस्फीयर रिजर्व आदि शामिल हैं।

यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने कहा कि मानव जाति जलवायु असंतुलन से जुड़े वैश्विक जैव विविधता संकट का मुकाबला करने में प्रयास कर रही है। इस अहम क्षण में हमने नए संरक्षण क्षेत्रों को मंजूरी दी। जैव विविधता के निरंतर संरक्षण, स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार और वैज्ञानिक अनुसंधान बढ़ाने में नव जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गौरतलब है कि मनुष्य और जीवमंडल कार्यक्रम वर्ष 1971 में यूनेस्को के आह्वान पर स्थापित अंतरसरकारी विज्ञान कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य मनुष्य और उनके रहने के वातावरण के बीच अंतर्संबंध सुधारने के लिए एक वैज्ञानिक आधार तैयार करना है। चीन ने वर्ष 1973 में पहली बार इस कार्यक्रम के सम्मेलन में भाग लिया था। अब चीन में 34 जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र स्थापित हो चुके हैं, जो एशिया में पहले स्थान पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More