कोंगपेई बंदरगाह के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों का प्रशासन मकाओ के कानून के अनुसार होगा

बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद की मंजूरी पर 31 मई से मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र से क्वांगतोंग प्रांत के चूहाई शहर स्थित कोंगपेई बंदरगाह के दक्षिण-पूर्वी ओर की संबंधित भूमि और समुद्री क्षेत्रों का प्रशासन मकाओ के कानूनों के अनुसार किया जाएगा।

बताया जाता है कि कोंगपेई बंदरगाह के दक्षिण-पूर्वी ओर की संबंधित भूमि और समुद्री क्षेत्रों का क्षेत्रफल 3700.178 वर्ग मीटर है। इसमें भूमि का क्षेत्रफल 1439.130 वर्ग मीटर और समुद्री क्षेत्र का क्षेत्रफल 2261.048 वर्ग मीटर है।

प्रशासन के अधिकार के हस्तांतरण के लिए मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र ने नंबर 10/2024 कानून बनाया। गुरुवार को प्रमुख प्रशासक की नंबर 19/2024 और 20/2024 घोषणाएं और नंबर 93/2024 निर्देश जारी किए गए। ऐसे में स्थानीय सहायक कानून पर कार्य पूरा किया गया।

संबंधित भूमि और समुद्री क्षेत्रों के प्रशासन के मकाओ को हस्तांतरण करने से लाइट रेल की पूर्व लाइन की परियोजना के सामाजिक और आर्थिक लाभ का बेहतर उपयोग किया जाएगा।

इससे मकाओ और मुख्य भूमि के बीच बुनियादी संस्थापनों में अंतःसंबधन मजबूत होगा, जो मकाओ की दीर्घकालीन समृद्धि, स्थिरता और राष्ट्रीय विकास योजना में भागीदारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More