2023 में चीन का ऑनलाइन साहित्य विदेशी बाज़ार 4 अरब युआन के पार

बीजिंग, 13 मार्च (आईएएनएस)। कुछ दिन पहले, चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के साहित्य संस्थान ने “2023 चीन ऑनलाइन साहित्य विकास अनुसंधान रिपोर्ट” जारी की, जिसमें मूल्य स्थिति, विषय सामग्री, रचनात्मक पारिस्थितिकी, आईपी उद्योग और विदेश में प्रवेश जैसे पहलुओं से चीन के ऑनलाइन साहित्य उद्योग के नए विकास रुझानों का विश्लेषण किया गया।

“रिपोर्ट” के अनुसार, साल 2023 में, चीन के ऑनलाइन साहित्य के विदेशी बाजार का पैमाना 4 अरब युआन से अधिक हो गया, लगभग 6.2 लाख विदेशी मूल रचनाएं थीं और लगभग 23 करोड़ विदेशी विजिटिंग उपयोगकर्ता थे।

2023 में, चीनी ऑनलाइन साहित्य लेखकों की टीम का लगातार विस्तार हुआ, पाठकों का प्रभाव लगातार बढ़ गया और उद्योग का पैमाना नए स्तर पर पहुंच गया।

“रिपोर्ट” में बताया गया है कि साल 2023 के अंत तक, चीन में ऑनलाइन साहित्य लेखकों की संख्या 2 करोड़ 40 लाख 50 हज़ार तक, ऑनलाइन साहित्य कृतियों की संख्या 3 करोड़ 62 लाख तक, और ऑनलाइन साहित्य उपयोगकर्ताओं की संख्या 53 करोड़ 70 लाख तक पहुंच गई।

52वीं “चीन की इंटरनेट विकास स्थिति पर सांख्यिकीय रिपोर्ट” के अनुसार, चीनी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 7 करोड़ 90 लाख है। इसके हिसाब से चीन के लगभग आधे इंटरनेट उपयोगकर्ता ऑनलाइन साहित्य उपयोगकर्ता हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More