दक्षिण कोरिया में पड़ रही भीषण गर्मी से 18 लोगों की मौत

सोल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इसके कारण अब तक अठारह लोगों की मौत हो चुकी है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के अनुसार 20 मई से गुरुवार तक कुल 1,907 लोग गर्मी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित हुए हैं, और उनमें से 18 की मृत्यु हो गई।

पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान गर्मी से संबंधित रोगियों की संख्या 1,891 थी। इसमें 25 लोगों की मृत्यु हुई थी।

इस गर्मी से अब तक 4,20,000 पशुधन मार गए, जिनमें 3,93,000 मुर्गियां शामिल थीं। मछली फार्मों में लगभग 4,30,000 मछलियां भी मरी हुई पाई गईं।

फिलहाल अधिकांश क्षेत्रों में तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा और यहां रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा।

गुरुवार को ग्योंगसांग प्रांतों के कुछ हिस्सों में 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार तक गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहेगी।

बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 4 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में बीमारियों के कारण 11 लोगों की मौत हुई थी।

समाचार एजेंसी योनहाप ने कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के हवाले से बताया था कि 20 मई को सरकार की ओर से गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए निगरानी प्रणाली शुरू की गई थी।

मानसून का सीजन खत्म होने के बाद देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More