दक्षिण कोरिया: गर्मी से संबंधित बीमारियों के मामले बढ़कर हुए 1,546

सोल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में गर्मी ने तबाही मचा रखी है। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़कर 1,546 हो गई है, जबकि 257,000 से अधिक पशुओं की मौत हो गई है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिन सियोल से 64 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में येओजू में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 2018 के बाद पहली बार ऐसा तापमान दर्ज किया जा रहा है।

सरकार के मुताबिक 20 मई से पिछले शनिवार तक गर्मी से संबंधित बीमारियों वाले मरीजों की कुल संख्या 1,546 तक पहुंच गई – जो पिछले साल की तुलना में 10 अधिक है।

इस अवधि के दौरान, अत्यधिक गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से 11 लोगों की मौत हो गई।

गर्मी की लहर ने 11 जुलाई से पिछले शनिवार तक 257,483 पशुओं की भी जान ले ली, जिनमें 235,880 मुर्गे-मुर्गियां भी शामिल थे।

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आगमी 10 दिनों तक मौसम गर्म ही रहेगा। पूरे देश में दिन का तापमान औसत 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मंत्रालय ने लोगों को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच बाहर न जाने की सलाह दी है।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More