विदेशी नेताओं ने ड्रैगन वर्ष की बधाई दी

बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कई राष्ट्रीय नेताओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को फोन या संदेश भेजकर चीनी नागरिकों को ड्रैगन साल की बधाई दी।

लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसौलिथ ने चीनी लोगों के लिए शांति, समृद्धि, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उम्मीद है कि पारंपरिक मित्रता की भावना से निर्देशित लाओस-चीन व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी फल देती रहेगी और लाओस-चीन का साझा समुदाय दोनों लोगों के लिए अधिक लाभ लाएगा।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने चीनी लोगों को राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में उनकी अद्वितीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी और चीनी लोगों को नए साल में राष्ट्रीय समृद्धि के एक नए अध्याय खोलने की शुभकामनाएं दी।

नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने चीन के लिए दीर्घकालिक शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। विश्वास है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के उत्कृष्ट नेतृत्व में, नेपाल और चीन के बीच पहाड़ों व नदियों से जुड़े संबंध और विकसित होंगे और लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान एक उच्च स्तर पर पहुंचेगा।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने ड्रैगन वर्ष में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सभी चीनी लोगों के स्वास्थ्य, सफलता और समृद्धि की कामना की और उम्मीद कि 2024 पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक में भाग लेने वाले सभी चीनी एथलीट पूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे।

इसके अलावा, क्यूबा, मंगोलिया, मालदीव, इज़राइल, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, नाउरू, ब्राजील, यूक्रेन, जर्मन, पुर्तगाल और अन्य देशों के नेताओं ने भी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को नए साल की बधाई दी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More