यूक्रेन के कई शहरों पर हुए रूसी मिसाइल हमले

बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक समाचारों के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे तक, यूक्रेन की राजधानी कीव, डीनिप्रो, ज़ापोरिज़िया और ल्वीव कीव समेत कई शहरों में विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई।

यूक्रेन रूसी मिसाइलों को रोकने के लिए काम कर रहा है। यूक्रेनी वायु सेना ने सोशल मीडिया पर कहा कि कई रूसी टुपोलेव टीयू-95 बमवर्षकों ने सुबह लगभग 4 बजे रूस के मरमंस्क ओब्लास्ट से उड़ान भरी और बाद में यूक्रेन में लक्ष्यों पर मिसाइल हमले किए।

ऐसी रिपोर्टें हैं कि ज़ापोरिज़िया में एक बुनियादी ढांचे पर मिसाइल से हमला किया गया और ल्वीव शहर में कुछ इमारतें विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गईं।

कीव सैन्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 15 फरवरी की सुबह, रूसी सेना ने विभिन्न प्रकार की मिसाइलों का इस्तेमाल और विभिन्न दिशाओं से कीव पर “हाइब्रिड हमला” किया, लेकिन सभी मिसाइलों को रोक दिया गया।

कीव में हवाई हमले की चेतावनी लगभग 2 घंटे तक चली और शहर में कोई हताहत या सुविधाओं को नुकसान नहीं हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More