मॉस्को हमले के बाद फ्रांस ने आतंकवाद विरोधी सुरक्षा चेतावनी स्तर को उच्चतम स्तर तक बढ़ाया

पेरिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को घातक आतंकवादी हमला हुआ। इसके बाद फ्रांस सरकार ने देश के सामने आने वाले संभावित खतरे से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा चेतावनी प्रणाली विजिपिरेट को उच्चतम स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटल ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, ”फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मॉस्को में हमले के मद्देनजर रविवार रात एलिसी पैलेस में एक रक्षा और सुरक्षा बैठक बुलाई।”

प्रधानमंत्री अटल ने आगे कहा, “आईएसआईएस के कथित हमले और देश पर मंडरा रहे आतंकी हमलों के खतरे के मद्देनजर, हमने आतंकवाद विरोधी सुरक्षा चेतावनी स्तर को उच्चतम स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।”

ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 137 लोग मारे गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को टेलीविज़न पर राष्ट्रीय संबोधन में 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।

–आईएएनएस

एफजेड/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More