नेतन्याहू ने युद्धविराम वार्ता जारी होने के बावजूद राफ़ा में सैन्य अभियान को बताया जरूरी

तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध में जीत सुनिश्चित करने के लिए राफा में सैन्य अभियान जरूरी है।

रविवार रात हिब्रू मीडिया से बात करते हुए पीएम नेतन्याहू ने कहा कि एक बार जब इजराइली सेना राफा में ऑपरेशन शुरू कर देगी तो युद्ध कुछ ही हफ्तों में पूरी जीत के साथ खत्म हो जाएगा

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, ”हम हार नहीं मानेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि इज़राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने हमास की 24 बटालियनों में से 18 को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि चार बटालियन राफा में केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि पूरी जीत सुनिश्चित करने और युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए इन बटालियनों का ध्यान रखना होगा।

इजराइली प्रधानमंत्री का बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में अस्थायी युद्धविराम व इजराइली बंधकों की रिहाई के लिए वार्ता चल रही है।

इस बीच, आईडीएफ ने राफा से फिलीस्तीनी नागरिकों को निकालने और मिस्र की सीमा के पास गाजा में हमास बटालियनों को नष्ट करने की अपनी योजना युद्ध कैबिनेट के सामने प्रस्तुत की।

इज़राइल के प्रधान मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, “इज़राइल युद्ध कैबिनेट ने गाजा पट्टी को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए रविवार देर रात एक योजना को मंजूरी दे दी है।”

गौरतलब है कि राफा क्षेत्र में 1.3 मिलियन से अधिक फिलिस्तीनी हैं, इनमें से कई गाजा के उत्तर में आईडीएफ की बमबारी से बचने के लिए इस क्षेत्र में भाग गए थे।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More