दूरसंचार और नेटवर्क धोखाधड़ी अपराधों के लिए 50 हजार से अधिक लोगों पर मुकदमा चला

बीजिंग, 4 मार्च (आईएएनएस)। चीन के सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट से मिली ख़बर के अनुसार 2023 में प्रोक्यूरेटोरियल अंगों ने दूरसंचार नेटवर्क धोखाधड़ी के लिए 50,000 से अधिक लोगों पर, सूचना नेटवर्क की आपराधिक गतिविधियों में सहायता करने के लिए 1,40,000 से अधिक लोगों पर और आपराधिक आय को छुपाने के लिए दूरसंचार नेटवर्क का उपयोग करने के लिए 75,000 से अधिक लोगों पर मुकदमा चलाया।

दूरसंचार नेटवर्क धोखाधड़ी अपराधों की वर्तमान उच्च घटनाओं का सामना करते हुए, प्रोक्यूरेटोरियल अंग कानून के अनुसार सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करने, दूरसंचार नेटवर्क धोखाधड़ी अपराधों को दंडित करने और दूरसंचार नेटवर्क धोखाधड़ी के व्यापक प्रबंधन को सहयोगात्मक रूप से बढ़ावा देने पर ज़ोर देते हैं।

अभियोजक की जांच के अनुसार दूरसंचार और नेटवर्क धोखाधड़ी अपराधों में शामिल वर्तमान व्यक्तियों की विशेषता कम उम्र, कम शिक्षा और कम आय है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More