चीन ने यमन मुद्दे को राजनीतिक रूप से हल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया

बीजिंग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि च्यांग चुन ने कहा कि चीन यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान और मध्य पूर्व में शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ निरंतर प्रयास जारी रखने को तैयार है।

च्यांग चुन ने यमन मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की सार्वजनिक बैठक में कहा कि पिछले कुछ समय से, संबंधित पक्षों ने यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान पर घनिष्ठ संचार बनाए रखा है और यमन में राजनीतिक प्रक्रिया ने सकारात्मक प्रगति की है।

चिंताजनक बात यह है कि लाल सागर में स्थिति हाल ही में बिगड़ रही है, खासकर कई देशों ने यमन के खिलाफ निरंतर सैन्य कार्रवाई की, जिसने लाल सागर क्षेत्र में सुरक्षा जोखिमों को बढ़ा दिया है और यमन की राजनीतिक प्रक्रिया को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

चीन ने हौथी सशस्त्र बलों से वाणिज्यिक जहाजों पर हमले रोकने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा परिषद ने कभी भी किसी देश को यमन के खिलाफ बल प्रयोग करने के लिए अधिकृत नहीं किया है। कोई भी देश लाल सागर क्षेत्र में नया तनाव पैदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून व सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की गलत व्याख्या या दुरुपयोग नहीं कर सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More