चीनी के घरेलू वाणिज्यिक विमान एआरजे21 और सी919 का मलेशिया में पदार्पण

बीजिंग, 14 मार्च (आईएएनएस)। चीनी घरेलू वाणिज्यिक विमान एआरजे21 और सी919 हाल ही में प्रदर्शन उड़ानों के लिए मलेशिया के सेलांगोर में सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे पर पहुंचे।

चीनी घरेलू वाणिज्यिक विमान एआरजे21 और सी919 ने पहले वियतनाम, लाओस, कंबोडिया और इंडोनेशिया में प्रदर्शन उड़ानें आयोजित की हैं। वे 12 मार्च को मलेशिया के सुल्तान अब्दुल अजीज़ शाह हवाई अड्डे पर पहुंचे और 13 मार्च को प्रदर्शन किए गए।

एआरजे21 विमान ने एक प्रदर्शन उड़ान भरी। प्रदर्शन उड़ान मिशन को समाप्त करने के बाद दोनों विमान 14 मार्च को शांगहाई लौटे। मलेशिया के परिवहन मंत्री, निवेश, व्यापार और उद्योग के उप मंत्री, निवेश, व्यापार और सार्वजनिक परिवहन के लिए सेलांगोर राज्य कार्यकारी पार्षद और स्थानीय निवेश प्रोत्साहन एजेंसियों, नागरिक उड्डयन विभागों और संबंधित उद्यमों के प्रतिनिधियों ने सी919 और एआरजे21 के केबिनों का दौरा किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More