ईरान ने रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें बेचने के आरोपों को किया खारिज

तेहरान, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान ने पश्चिमी मीडिया की उन खबरों का खंडन किया है कि उसने यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें बेची थीं।

ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा कि तेहरान पर बैलिस्टिक मिसाइल की बिक्री पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है, लेकिन रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान हथियारों के लेनदेन से बचना उसका नैतिक दायित्व है।

बुधवार को सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान ने रूस को बड़ी संख्या में सतह से सतह पर मार करने वाली शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइलों की आपूर्ति की है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन प्रशासन ने गुरुवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें प्रदान की, तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वाशिंगटन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ईरान ने रूस को मिसाइलों की आपूर्ति की।

उन्होंने कहा, “अपनी ओर से हम इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाएंगे।” “हम ईरान के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंध लागू करेंगे और हम अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ आगे के विकल्पों पर बात करेंगे।”

यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ईरान पर यूक्रेन संघर्ष में उपयोग के लिए रूस को ड्रोन निर्यात करने का आरोप लगाया है। लेकिन ईरान ने आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया है।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More