इस साल पहले दो महीने में 32 लाख पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल जनवरी-फरवरी में कुल 32 लाख से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने तिब्बत की यात्रा की। इसके अलावा साल के पहले दो महीने में तिब्बत के ग्रामीण पर्यटन में सात लाख 30 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्कार किया गया और पर्यटन आय 11 करोड़ 50 लाख युवान से अधिक रही।संस्कृति एवं पर्यटन उद्योग तिब्बत के मुख्य उद्योगों में से एक बन चुका है ।

उधर संस्कृति एवं पर्यटन जगत में नये व्यावसायिक मॉडल का तेज़ विकास भी हो रहा है। हाल ही में ऐतिहासिक ड्रामा राजकुमारी वनछंग का 12वां प्रदर्शन सीजन आ गया। इस ड्रामा में आभासी और वास्तविकता के मिश्रण का उपयोग किया गया है, जो दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। ऑफ सीज़न में पर्यटन बढ़ाने के लिए तिब्बत ने एयर टिकट, होटल शुल्क और दर्शनीय स्थलों की टिकटों में बड़ी छूट की नीति भी प्रस्तुत की, जिससे अच्छा परिणाम निकला। उदाहरण के लिए इस साल 15 मार्च तक विश्वविख्यात पोताला महल में तीन लाख 80 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे जो पिछले साल की समान अवधि से 25.4 प्रतिशत अधिक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–आईएएनएस

एकेजे/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More