इस वर्ष चीन में 80 से अधिक हरित लघु जलविद्युत प्रदर्शन बिजली स्टेशन होंगे निर्मित

बीजिंग, 17 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी जल संसाधन मंत्रालय ने हाल ही में 2024 में ग्रामीण जल संरक्षण और जलविद्युत कार्य योजना जारी की, जिसमें लघु जलविद्युत के हरित विकास को बढ़ावा देने के अलावा पूरे वर्ष में 80 से अधिक हरित लघु जलविद्युत प्रदर्शन बिजली स्टेशन निर्मित करना शामिल है।

हरित लघु जलविद्युत प्रदर्शन बिजली स्टेशन नदी पारिस्थितिकी की रक्षा व पुनर्स्थापना, नदी व झील पारिस्थितिक वातावरण को पुनर्जीवित करने, उत्पादन सुरक्षा को मानकीकृत करने और लोगों की आजीविका व कल्याण में सुधार करने में अनुकरणीय भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शन स्टेशनों का निर्माण लघु जलविद्युत के हरित विकास में तेजी लाने के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More