इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू हमास पर बढ़ाएंगे दबाव

जेरूसलम, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर सैन्य कार्रवाई तेज करने का ऐलान किया है।

रविवार को अपने एक संबोधन में नेतन्याहू ने आने वाले दिनों में कार्रवाई की धमकी दी। हालांकि उन्होंने समय और स्थान के बारे में खुलासा नहीं किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “हम और ज्यादा दर्दनाक हमला करेंगे, और यह जल्द ही होगा।”

उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में, इजराइल हमास पर सैन्य और राजनयिक दबाव बढ़ाएगा, क्योंकि अपने बंधकों को मुक्त कराने और जीत हासिल करने का यही एकमात्र तरीका है।

नेतन्याहू ने कहा कि इजराइली सेना राफा पर जमीनी हमला शुरू करेगी।

–आईएएनएस

पीके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More