बोकारो: उत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के नेतृत्व में जिला उत्पाद बल के सहयोग से चांदो ग्राम पेटरवार थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी। छापेमारी के क्रम में फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की विधिसम्मत धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की , अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा रवि रंजन उपस्थित थे।

वीडियो देखें:

छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री जप्त किया गया। सामग्री में जावा महुआ- 2400 किलो, अवैध चुलाई शराब -150 लीटर जप्त किया गया। जप्त किए गए सामग्री को छापामारी स्थल पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More