भारत में आ गया है मेटा एआई ; फेसबुक, व्हाट्सप्प और इंस्टाग्राम पर मिलेगा फ्री एक्सेस, ऐसे करें इस्तेमाल

टेक्नोलॉजी: मेटा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी के एआई चैटबॉट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। भारतीय यूज़र अब मेटा एआई का इस्तेमाल मुफ़्त में कर सकते हैं।मेटा एआई का इस्तेमाल फेसबुक, व्हाट्सप्प, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर किया जा सकता है। इसके अलावा इंटरनेट यूज़रमेटा एआई की वेबसाइट पर जाकरमेटा एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालाँकि, मेटा एआई को भारत में चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जा रहा है, इसलिए सभी यूज़र तक इसकी पहुँच नहीं है।
मेटा ने भारत में अपने एआई असिस्टेंट मेटा एआई को वॉट्सऐप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और मेटा.एआई पोर्टल पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सोशल मीडिया दिग्गज ने कहा है कि इससे लोग अब अपने काम को पूरा करने, कंटेंट बनाने और किसी विषय पर गहराई से जाने के लिए उसके विभिन्न ऐप पर फीड और चैट में मेटा एआई का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऐप को छोड़े बिना ही काम पूरा करना होगा।
मेटा एआई दुनिया के अग्रणी एआई असिस्टेंट में से एक है। यह अब व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और मेटा.एआई पर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि इसे मेटा लामा 3 के साथ बनाया गया है, जो आज तक का हमारा सबसे उन्नत लामा है। मेटा ने भारत में अंग्रेजी और हिंदी में इसके लॉन्च की घोषणा की है। मेटा ने पिछले साल कनेक्ट में मेटा एआई की पहली बार घोषणा की थी और अप्रैल से यह दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए लामा 3 के साथ निर्मित मेटा एआई का नवीनतम संस्करण जारी कर रहा है।
मेटा एआई का इस्तेमाल कैसे करें?
मेटा एआई का इस्तेमाल फिलहाल अंग्रेजी में किया जा सकता है। इस चैटबॉट का इस्तेमाल व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के साथ किया जा सकता है। जैसे ही आप सर्च बार में मेटा एआई सर्च करेंगे, आपके सामने चैटिंग के लिए चैट पेज का ऑप्शन आएगा। मेटा एआई का इस्तेमाल आप उसी तरह कर सकते हैं, जैसे आप चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं। मेटा यूजर अपना कोई भी सवाल अंग्रेजी में टाइप करके भेज सकता है। इसके बाद मेटा एआई आपके सवाल का जवाब देगा।
मेटा एआई टेक्स्ट और इमेज भी जेनरेट करता है
मेटा एआई का इस्तेमाल व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के लिए फ्री में किया जा सकता है। आप मेटा के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस चैटबॉट से चैट कर सकते हैं। मेटा एआई की अच्छी बात यह है कि टेक्स्ट के अलावा आप इस चैटबॉट से इमेज भी जेनरेट कर सकते हैं। आप अपनी मनचाही इमेज के बारे में बताकर चैटबॉट से मनचाही तस्वीर हासिल कर सकते हैं। इस एआई चैटबॉट की सुविधा फिलहाल 12 से ज्यादा देशों के लिए शुरू की गई है।
