इन 5 गलतियों की वजह से स्मार्टफोन में लग सकती है आग, इन बातों का रखें ध्यान

कई बार स्मार्टफोन में आग लगने की खबरें सुनने को मिलती हैं। अधिकतर मामलों में ऐसा फोन के ओवरहीट होने की वजह से होता है. इसलिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है.

स्मार्टफोन की सेफ्टी
स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है और आज हमारे हर छोटे—बड़े काम फोन से ही होते हैं. ऐसे में दिन भर फोन का उपयोग करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से फोन ओवरहीट हो जाता है. जिससे फोन की ब्लास्ट होने का खतरा हो सकता है. ऐसे में फोन की सेफ्टी बहुत जरूरी है.

गर्म होने के कारण
स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल करने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है. कई बार हम फोन में घंटों वीडियो देखते रहते हैं या फिर गेम खेलते हैं. ऐसे में प्रोसेसर का ज्यादा इस्तेमाल होता है और फोन गर्म हो जाता है. इसलिए कोशिश करें कि फोन को थोड़ा रेस्ट भी दें.

चार्जिंग के समय उपयोग
अक्सर लोग फोन को चार्ज पर लगाकर भी उसका उपयोग करते रहते हैं, जिसकी वजह से उसकी बैटरी पर दबाव पड़ता है और फोन गर्म होने लगता है. इसलिए ध्यान रखें कि चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें. यह कान की मशीन कम सुनाई देने वालों के लिए वरदान साबित हो रही है

धूप से बचाव
जब फोन धूप के डायरेक्ट संपर्क में आता है तो उसे नुकसान हो सकता है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में धूप से फोन को बचाकर रखें. क्योंकि धूप में ज्यादा देर फोन रखने से उसकी बैटरी और इंटरनल कंपोनेंट्स गर्म हो जाते हैं जिससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.

खराब मोबाइल कवर
मोबाइल फोन पर कवर लगाना आम बात है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि खराब या बेकार क्वालिटी का कवर लगाने से फोन को नुकसान हो सकता है. अगर आप मोटा रबड़ वाला कवर उपयोग करते हैं तो इससे फोन की हीट बाहर नहीं निकलती.

वायरस भी है खतरा
मोबाइल फोन आग लगने की एक वजह वायरस या मैलवेयर भी हो सकता है. खतरनाक वायरस की वजह से भी फोन गर्म होकर फट सकता है. इसलिए फोन टाइम टू टाइम स्कैन करना जरूरी है.

 

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More