कोडरमा : चेक डैम निर्माण कार्यस्थल पर करंट लगने से मजदूर की मौत

कोडरमा: थाना क्षेत्र के तीनतारा में चेक डैम निर्माण के दौरान रविवार को करंट की चपेट में आने से कार्य में लगे मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के सतगावां प्रखंड के बासोडीह निवासी राजेंद्र मुर्मू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राजेंद्र मुर्मू चैक डैम निर्माण के कार्य में लगा हुआ था और वह ढलाई के लिए छड़ की कटिंग कर उसे सीधा कर रहा था. इसी दौरान कार्यस्थल के ऊपर से गुजरे तार से छड़ सट गया और उसे करंट का जोरदार झटका लगा. इसके बाद स्थानीय लोग तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर कोडरमा पुलिस मौके घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .
