चान्हो: महिलाओं के विरुद्ध हिंसा व अपराध की रोकथाम पर जेपी मॉर्गन नर्सिंग कौशल कॉलेज में जागरूकता अभियान
रांची: पुलिस अधीक्षक, गामीण रॉची के निर्देशानुसार चान्हो थाना अन्तर्गत जेपी मॉर्गन नर्सिंग कौशल कॉलेज, चान्हो में एएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे करीब 200 बालिका प्रशिक्षणार्थियों को महिलाओं एवं बलिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध की रोकथाम हेतु गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया गया. जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक, खलारी, रॉची द्वारा नर्सिंग कौशल कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों, महिला शिक्षिकाओं तथा कर्मियों को महिलाओं तथा बालिकाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों, सुरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित दी जानी वाली सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया गया.
प्रशिक्षणार्थियों को महिलाओं के अधिकार तथा उनके साथ दुर्व्यवहार होने की स्थिति से निपटने हेतु कानूनी कार्रवाई के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये क्यूआर कोड तथा डायल 112 का उपयोग कर पुलिस को सूचना देने से संबंधित जानकारी दी गयी. जागरूकता अभियान के दौरान बालिका प्रशिक्षणार्थियों, महिला शिक्षकों एवं कर्मियों को थाना प्रभारी वान्हो एवं पुलिस उपाधीक्षक, खलारी का मोबाईल नम्बर साझा किया गया तथा स्पष्ट सलाह दिया गया कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में बालिका प्रशिक्षणार्थी, महिला शिक्षिका एवं कर्मी उक्त मोबाईल नम्बर पर किसी भी समय सूचना देकर तत्काल अपेक्षित सुरक्षात्मक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं.
