कोडरमा: घर से शादीशुदा महिला का शव बरामद, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
कोडरमा: जिले के जयनगर थाना अंतर्गत करियावां में पुलिस ने नौ माह की गर्भवती महिला तरन्नुम खातून (27 वर्ष) का शव घर के कमरा से बरामद किया है. घटना के बाद मायके बरही थाना क्षेत्र के भंडारो निवासी मृतक की मां कुलसुम खातून ने जयनगर थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों द्वारा बुलेट वाहन की मांग को लेकर पुत्री तरन्नुम खातून की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पति समेत सलाउद्दीन अंसारी समेत सात लोगों पर दहेज के खातिर गला घोटकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है. पति के अलावा ससुर शमसुद्दीन अंसारी, सास रसीदन खातून, देवर शोएब अंसारी, इरफान अंसारी, तिलैया थाना क्षेत्र के झोलपो निवासी ननद सोनिया खातून, ननदोसी कुर्बान अंसारी का नाम शामिल है.
आवेदन में मृतका की मां कुलसुम खातून ने कहा कि उनकी बेटी तरन्नुम की शादी 7 वर्ष पूर्व समसुद्दीन अंसारी के पुत्र सलाउद्दीन अंसारी के साथ हुई थी. शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट की मांग को लेकर हमेशा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित करते रहते थे. उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री की घर में ही गला घोटकर हत्या कर दिया गया है. मृतका की मां ने यह भी बताया कि उनकी पुत्री 9 माह की गर्भवती थी जो आजकल में बच्चे का जन्म देने वाली थी परंतु बेटी के ससुराल वालों ने उनकी पुत्री के साथ-साथ पेट में पल रहा बच्चे को भी मार दिया. मृतका की पहले से दो पुत्र व एक पुत्री है. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं. पुलिस अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.
