चाईबासा: महिला कॉलेज में पद्मावती जैन बालिका छात्रावास की छात्राओं को IGNOU की दी गयी जानकारी

चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा, इग्नू स्टडी सेंटर 0525 के द्वारा रविवार को महिला कॉलेज, चाईबासा के पद्मावती जैन बालिका छात्रावास की छात्राओं को इग्नू से संबंधित जानकारी दी गई. असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. अर्पित सुमन ने कहा, इग्नू ने उन लोगों को शिक्षा प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं. इग्नू ने शिक्षा और रोजगार के बीच का अंतर कम करने में मदद की है और लोगों को सफल होने के लिए उन्हें आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया. 

इग्नू के असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर मिथिलेश सिंह ने इग्नू के महत्व को सबके सामने रखा और काफी सारे लोगों के बारे बताया जिन्होंने इग्नू से डिग्रियाँ ली हैं. इस अवसर पर इग्नू की को-ऑर्डिनेटर डॉ. सुचिता बाड़ा ने कहा, इग्नू यह सुनिश्चित करता है कि सबको बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिले. इग्नू ने सबसे वंचित और सबसे दूरदराज के छात्रों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी छात्र सहायता सेवाएँ प्रदान करने के लिए देश के सभी हिस्सों में अपने क्षेत्रीय और अध्ययन केंद्र स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि इग्नू को पिछले सप्ताह ही NIRF के द्वारा दूरस्थ विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर लगभग 200 छात्राएँ लाभान्वित हुईं. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More