चाईबासा: महिला कॉलेज में फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत फाइलेरिया जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा सभी का स्वागत कर कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया. कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में डॉ मीना कालुंडिया, डॉ. शिवचरण हांसदा, अहसान फारूख और अशोक कुमार ने फाइलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
उन्होंने फाइलेरिया के कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अवगत कराया और बताया कि जानकारी ही बचाव है. इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन, प्रो. माधुरी खलखो, डॉ. प्रशांत खरे, डॉ. अनिमा मानकी, सोना माई सुंडी, सितेंद्र रंजन सिंह और मदन मोहन मिश्रा और लगभग 350 छात्राएँ उपस्थित रही.
