चाईबासा: महिला कॉलेज में सतरंगी सावन महोत्सव का आयोजन
चाईबासा: शनिवार को महिला कॉलेज चाईबासा के बी.एड. सभागार में सतरंगी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने सभी छात्राओं को सतरंगी सावन का संदेश दिया कि सावन उल्लास पूर्ण भावना का द्योतक है। यह सभी को प्रेम पूर्वक एक सूत्र में बांधता है। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संगीता लकड़ा और प्रोफेसर नम्रता खालको भी उपस्थित थी। मंच का संचालन सेमेस्टर 2 की छात्राएँ सुप्रिया एवं नम्रता ने तथा सेमेस्टर 3 की छात्रा कादंबिनी ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कृत किया गया। जिसमें छाता सजावट में तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रीना भारती सवैयां, राखी निर्माण में सेमेस्टर 2 की छात्रा पूनम कोराह एवं रिया विश्वकर्मा, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में सरिता एवं राजबाला, केश सज्जा में सौम्या एवं चाँदनी, अल्पना में सुप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रेमा अंशु पूर्ति को सावन क्वीन की पदवी से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में में बी.एड. विभाग के विभाग अध्यक्ष मोहम्मद मोबारक करीम हाशमी, डॉ ओनिमा मानकी ,डॉ पुष्पा कुमारी ,प्रोफेसर सुजाता किस्पोट्टा,प्रोफेसर बबीता कुमारी प्रोफेसर, शीला समद, प्रोफेसर सितेंद्र रंजन सिंह, प्रोफेसर मदन मोहन मिश्रा, प्रोफेसर धनंजय कुमार एवं उमाशंकर दास के साथ भारी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थी। सभी प्राध्यापकों ने प्रेरणादायक बातों से लोगों को संबोधित किया।महाविद्यालय में हो विभाग का भी विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रोफेसर चंद्रमोहन हेंब्रम ने सभी छात्राओं को एक-एक पौधा भेंट देखकर भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
