चाईबासा: जराईकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों की पोस्टरबाजी, शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम के जराइकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया अंतर्गत भाकपा माओवादी नक्सलियों ने शनिवार को देर रात पोस्टर लगाकर शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया हैं। नक्सलियों के द्वारा की गई पोस्टरबाजी से लोगों में भय का माहौल है। शनिवार देर रात भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने मनोहरपुर के जराईकेला ओपी थाना क्षेत्र के पंचपहिया गांव से लेकर डोमलाई गांव और जराईकेला के विभिन्न जगहों पर भारी संख्या में पोस्टरबाजी की है। इस दौरान नक्सलियों ने मौके पर बुकलेट भी छोड़ा। 

नक्सलियों की ओर से लगाए गए बैनर में 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह क्रांतिकारी जोश और संकल्प के साथ मनाने की बात लिखी गई है। इसके अलावा पोस्टरों में माओवादी छापामारी युद्ध नियमों का सृजनात्मक रूप से पालन करने, अनावश्यक नुकसान को कम करने और गुरिल्ला युद्ध में विजयों के अनुपात को बढ़ाने जैसी बातों का उल्लेख किया गया है। 

लेखक के बारे में

By Sujit Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More