सरयू राय के अरमानों पर पानी फेरने का जेएमएम का मास्टर प्लान!

रांची: जैसे-जैसे विधान सभा का चुनाव की चहलकदमी तेज होती दिख रही है, वैसे-वैसे शाह मात का अजीबोगरीब खेल में भी सामने आता दिख रहा है. इसी शाह मात के खेल में सरयू राय पहले हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म करते हैं. इस बात का दावा सामने आता है कि जल्द ही सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा का झामुमो में विलय होगा और सरयू राय पूर्वी जमशेदपुर सीट से झामुमो के उम्मीदवार होंगे. सियासी गलियारों में अभी यह खबर तैर ही रही थी कि एक और सियासी विस्फोट सामने आया. सरयू राय ने इस बात की घोषणा कर दी कि उनकी पार्टी भारतीय जन मोर्चा का जदयू में विलय होगा, और अब वह अपनी आगे की राजनीति जदयू के साथ करेंगे.
झारखंड में जदयू को स्थापित करने की कोशिश
आपको बता दें कि नीतीश कुमार कुछ महीनों से एक बार फिर से झारखंड में जदयू को स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, इसी कोशिश में खीरु महतो का झारखंड से राज्यसभा भेजा गया है, कभी झारखंड में जदयू का अपना एक प्रभाव था, उसके करीबन पांच विधायक हुआ करते थें, लेकिन बाद के दिनों में नीतीश कुमार बिहार की सियासत में उलझ कर रह गयें और झारखंड से उनका रिश्ता बेहद सीमित हो गया. इस बीच जदयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दूसरे सियासी दलों का दामन थाम लिया. अब एक बार फिर से जदयू को स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, और सरयू राय जदयू की इसी सियासत का हिस्सा हैं. हालांकि सरयू राय और नीतीश कुमार की जोड़ी कितनों दिनों तक साथ रहेगी, और नीतीश कुमार के साथ ही जदयू के दूसरे कार्यकर्ता और नेता सरयू राय को कितने दिनों तक स्वीकार करेंगे? यह एक जुदा विषय है, लेकिन मौजूदा सियासी हालात में दोनों एक साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है.
हेमंत के साथ तस्वीर और जदयू का दामन
लेकिन शाह मात को खेल यहीं खत्म नहीं होता, जिस हेमंत के साथ तस्वीरें खींचा कर सरयू राय ने जदयू का दामन थामने का फैसला किया है, अब हेमंत भी आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं, और सरयू राय की हसरतों पर पानी फेरने का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. हालांकि जदयू और सरयू राय के इस सियासी चाहत पर अभी भी कई सवालिया निशान हैं, बावजूद इसके यदि सरयू राय के हिस्से पूर्वी जमशेदपुर की सीट आती है, गठबंधन बचाने की अंतिम कोशिश में भाजपा जमशेदपुर की सीट जदयू की झोली में डालती देती है, तो उस हालत में झामुमो और कांग्रेस की रणनीति क्या होगी? वर्ष 2019 में यह सीट महागठबंधन के तहत कांग्रेस के हिस्से में थी, और कांग्रेस ने गौरव बल्लभ पंत को मैदान में उतारा था, लेकिन रघुवर दास और सरयू राय के सियासी भिड़त में गौरव बल्लभ पंत कहीं नहीं थें. बामुश्किल 18 हजार वोट के साथ गौरव बल्लभ पंत को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था. यानि इस हालत में इस बार पूर्वी जमशेदपुर की सीट इस बार झामुमो के हिस्से आ सकती है.
शाह मात के खेल का चरमोत्कर्ष
लेकिन असली खेल चेहरे को लेकर है और यहीं से शाह मात के खेल का चरमोत्कर्ष आता है. दरअसल खबर यह है कि कुणाल षंडगी, जिन्होंने चंद दिन पहले की भाजपा छोड़ने का एलान कर कोल्हान की सियासत में भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है. एक बार फिर से घर वापसी की तैयारी में है, लेकिन यह घर भाजपा नहीं होकर, पुराना ठिकाना झामुमो का होगा और उससे भी बड़ी खबर यह है कि कुणाल षडंगी को उसी पूर्वी विधान सभा से झामुमो की ओर से अखाड़े में उतारा जायेगा. आपको बता दें कि कुणाल षंडगी 2014 से 2019 के बीच बरोगोड़ा विधान सभा से झामुमो का विधायक थें, सीएम हेमंत के साथ उनकी नजदीकियां भी मशहूर थी, लेकिन अपनी जिंदगी की पहली सियासी पारी खेलते हुए कुणाल षंडगी एक बड़ा सियासी भूल कर बैठें, मोदी की उस आंधी में सियासत में सिर्फ भगवा नजर आने लगा, मानो अब यही देश का भविष्य हो, वह भूल गयें कि झारखंड की सियासत में हरे रंग की अपनी पहचान है, और यह रंग मिटने वाला नहीं है, हां, सत्ता इधर-उधर होती रहेगी, लेकिन हरे रंग की पहचान बनी और ताकत बनी रहेगी, खैर भाजपा की सवारी के बावजूद वह उसी बहरागोड़ा से दूबारा निर्वाचित नहीं हो सके, झामुमो के समीर मोहंती के हाथों उन्हे भारी हार का सामना करना पड़ा. जहां समीर मोहंती को 106,017 वोट मिलें, वही निर्वतमान विधायक होने के बावजूद कुणाल षंडगी को महज 45 हजार पर सिमटना पड़ा. इसके साथ ही कोल्हान की भाजपा सियासत में भी उन्हे कोई खास भाव नहीं मिला. और आखिरकार कुणाल षंडगी ने भगवा सियासत को अलविदा कहने का फैसला कर लिया. इस हालत में कुणाल षंडगी के लिए अब बहरागोड़ा की वापसी तो मुमकिन नहीं है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने जिस तरीके से जमशेदपुर की सियासत को साधा है, उसके समीकरणों को समझने की कोशिश की है, अपना एक समर्थक वर्ग खड़ा किया है, उसको देखते हुए झामुमो कुणाल षंडगी को पूर्वी जमशेदपुर के मोर्चा पर तैनात कर सकती है.
सरयू राय को टिकट का मतलब रघुवर दास को निहत्था मानना भूल होगी
हालांकि यह प्रयोग कितना सफल होगा, इसका आकलन बेहद कठीन है. यहां सवाल सरयू राय का नहीं है, सवाल रघुवर दास का है, जमशेदपुर पूर्वी वह सीट है, जहां से रघुवर दास लगातार पांच बार विधायक रहे हैं, यह अपने आप में एक सबूत है कि जमशेदपुर की सियासत में रघुवर दास की पकड़ कितनी मजबूत है, यह ठीक है कि 2019 में एक विशेष परिस्थितियों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार एक ही सियासी दांव सफल नहीं होता, और यदि भाजपा यहां से किसी विशेष दवाब में सरयू राय के लिए यह सीट जदयू की झोली में डाल भी देती है, तो इसका मतलब कदापी नहीं है कि रघुवर दास ने हथियार डाल दिया
