“लास्ट इंग्लिश की भाषा है..हिंदी से समझा रहा हूँ” भानु प्रताप शाही को डाक्टर इरफान की चेतावनी

रांची: जामताड़ा विधायक डाक्टर इरफान और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के बीच जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है, दोनों के बीच अक्सर वाक युद्ध चलता ही रहता है, लेकिन इस बार बात संस्कार तक पहुंच गयी है. दरअसल, अभी चंद दिन पहले ही इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही के गोरापन पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि वह भारत का नहीं, विदेश से आया लगता है. जिसके बाद भानू प्रताप शाही ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि “मियां मेरी चिंता नहीं करो, पहले अनूप सिंह ने जेल भेजवाया, फिर आपके पिताजी को टिकट नहीं लेने दिया, अब अनुप सिंह और आलमगीर आलम तुम्हे मंत्री नहीं बनने दे रहे हैं”

 

मियां शब्द से घायल हुए इरफान अंसारी 

भानु प्रताप शाही का मियां शब्द इरफान को आहत कर गया, और इस गुस्से का सोशल मीडिया पोस्ट में इजहार करते हुए लिखा कि “भानु Bhanu Pratap Shahi संभाल लो अपने आप को .. अपनी भाषा को लगाम दो और सुधर जाओ .. लास्ट इंग्लिश की भाषा है.. हिंदी से समझा रहा हूँ…अंतिम बार बोल रहा हूँ.. बयान पर लगाम दो नहीं तो सुधारना हमें आता है, संस्कार भी सीखाना. उत्तर प्रदेश से आकर हम झारखंडियों को ज्ञान सिखा रहे हो. आदिवासियों की जमीन पर फार्म हाउस बनाकर हमें आंख दिख रहे हो, दोबारा मियां शब्द का प्रयोग किया तो सीधा U… P भेज दूंगा। Babulal Marandi जी.अपने बाहरी विधायकों को समझा दें और झारखंडी कल्चर सिखा दीजिए. नहीं तो यह लोग आपको ले डूबेगा. इरफान यहीं नहीं रुके, आगे लिखा कि अब जरा संभल कर बात करना, क्योंकि जो मैं था, अब रहा नहीं, और जो मैं हूं, वह तूझे पता नहीं, अहंकार और संस्कार में अंतर होता है. देखना होगा कि इरफान की इस चेतावनी का भानू प्रताप शाही पर क्या असर होता है, या फिर सोशल मीडिया पर जारी यह जंग और भी आगे बढ़ता है.

 

 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More