झारखंड में तीन लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को अंतिम चरण के मतदान पांच बजे तक 67.95% मतदान

झारखंड: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आज झारखंड में तीन लोकसभा क्षेत्रों में राजमहल, दुमका और गोड्डा में शाम पांच बजे तक 67.95% मतदान हुई है. सबसे अधिक मतदान की खबर दुमका से है. चुनाव आयोग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार दुमका से 69.89% मतदाताओं ने मतदान किया. जबकि गोड्डा से 67.24% मतदान की खबर है. लेकिन सबसे कम मतदान की खबर राजमहल से आ रही है, जहां शाम पांच बजे तक 66.98% मतदातों ने मतदान किया है. बता दें कि झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे तक 29.55% मतदान हुआ। राजमहल में सबसे ज़्यादा 30.04% मतदान हुआ, उसके बाद दुमका में 29.24% मतदान हुआ। गोड्डा में सबसे कम 29.39% मतदान हुआ।
सात चरणों के चुनाव समाप्त होने के बाद, अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं. जो मतदान की आधिकारिक अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद 4 जून को परिणाम घोषित होने तक सामने आने लगेंगे।
