कोडरमा: मतदाता सूची पर्यवेक्षक सह आयुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कोडरमा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त मतदाता सूची पर्यवेक्षक सह आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरकच्चो प्रखंड के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्कमानय स्थित मतदान केंद्र संख्या 365, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेशमी स्थित मतदान केंद्र संख्या 374 व 376, राजकीय मध्य विद्यालय बिचरिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 385 व 388 केंद्र का निरीक्षण किया. 

उन्होंने बीएलओ व सुपरवाइजर से फ़ार्म 6,7 और 8 का कलेक्शन को लेकर जानकारी ली. उन्होंने कहा कि छुटे हुए सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करेंगे. घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करें और उनके घर कोई मतदाता नहीं छुटे का स्टीकर लगायें. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा, बीडीओ हुलास महतो समेत कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More