चाईबासा: झापा के केंद्रीय सचिव महेंद्र जामुदा ने लोजों पंचायत का किया दौरा
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उस विधानसभा क्षेत्र की बात हो रही है जिस विधानसभा क्षेत्र से सिंहभूम सांसद जोबा माझी पूर्व में चार बार मंत्री व विधायक रही हैं. झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने आज सोनुवा प्रखंड के लोजों पंचायत का दौरा किया. उन्होंने देखा कि डीएमएफटी फंड से संचालित जल मीनार जो कि ग्राम कुदाबुरु में तीन, लोजों में पाँच, उदयपुर में एक जलमीनार विगत दो-तीन वर्षों से खराब पड़ा हुआ है. पीएचडी विभाग से भी निलयगोट में एक और लोजों में एक पानी का टंकी है. वह भी विगत दो-तीन साल से खराब पड़ा है. मुखिया रासमनी मांझी ने भी इसके बारे में लिखित शिकायत कि है विभाग को पर आज तक कुछ नहीं हुआ.
जंगल के नीचे नचलदा गाँव में 400 लोग एक जलमीनार के भरोसे हैं. गांव के स्कूल में चापाकल भी नहीं है, जिससे बच्चे झरना एवं चुवाँ का पानी पीने पर मजबूर हैं. वहीं. करमबा गांव के लोग स्कुल के चपाकल एवं चुआं के भरोसे हैं. केड़ाबीर, पत्ताहातु तक पहुंचने तक का रास्ता अत्यंत ही खराब है, जिस कारण लोग बीमार की अवस्था में अस्पताल समय पर नहीं पहुंच पाते हैं और बिलयता और माईलपी गाँव जाने का तो रास्ता नहीं के बराबर है. बरसात के दिनों में गांव के लोग दूसरे गांव में अपनी मोटरसाइकिल एवं साईकिल छोड़ा पैदल जाते हैं. मौके पर ग्रामीण समर सिंह दिग्गी, सिनु बोदरा, लोबो मांझी, धरमेन जोको, प्रदीप नायक, गुरुवा मांझी, पर्वती दिग्गी, सुखमती दिग्गी, बुधनी दिग्गी, नगुरू दिग्गी, झिंगी दिग्गी, सुनीता होनहागा, रयमुनी दिग्गी आदि संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.
ग्राम करमबा, माईलपी, बिलयता गांव के लोगों के बच्चे आंगनबाड़ी का भी सुविधा नहीं ले पा रहे हैं. यहां पर आज तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बना है और ना ही संचालित है. ग्रामीणों का कहना है कि कुदाबुरु, केड़ाबीर गाँव में और एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकता है.
